लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं तो पहले कर लें पेट-पूजा

लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं तो पहले कर लें पेट-पूजा

Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद मालदीव  के नेताओं के द्वारा की गई टिप्पणियों से लक्षद्वीप सुर्खियों में आ गया। मालदीव के नेताओं की अभद्र टिप्पणियों को देखने के बाद कई बड़े सुपरस्टार्स ने वहां का टूर कैंसिल कर दिया। वहीं, दूसरी ओर लक्षद्वीप जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। इन सब के बीच नोएडा के एक रेस्टोरेंट ने खास पहल शुरू की है। इसके तहत लक्षद्वीप जाने वालों और मालदीव का टिकट कैंसिल कराने वालों को फ्री में छोले-भटूरे खिलाए जा रहे हैं। इस पहल के बाद मिस्टर भटूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विजय मिश्रा ने बताया कि वह पूर्व में पत्रकार थे। इससे पहले उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इसके बाद उन्हें आइडिया आया की वह रेस्टोरेंट खोलें। 2018 में उन्होंने 'मिस्टर भटूरे' के नाम से अपना काम शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद और देहरादून जैसे शहरों में अपने आउटलेट खोल दिए। उन्होंने बताया कि मालदीव के नेताओं ने भारत के लक्षदीप को जो कुछ कहा उससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। इसको देखते हुए वह जो देश के लिए कर सकते हैं अपने स्तर पर कर रहे हैं। उनके दिए गए ऑफर के मुताबिक जो लोग मालदीव का टिकट कैंसल करेंगे उन्हें और जो लक्षदीप जाएंगे दोनों को फ्री में भटूरे खिलाए जाएंगे। यह ऑफर उन्होंने अपने सभी आउटलेट पर दिया है। इस ऑफर के बाद उनके आउटलेट पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा की उनके इस कदम से वह सभी को देश के प्रति जागरूक करना चाहते है। हम भी चाहते हैं कि लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़े। इससे देश की अर्थव्यवस्था को ही लाभ मिलेगा। लक्षद्वीप की ब्रांडिंग होगी। जितनी संख्या में इंडियंस मालदीव जाते हैं, वह सब यहां जाने लगेंगे तो वैश्विक स्तर पर समुद्र तटीय पर्यटन में लक्षद्वीप शीर्ष में आ जाएगा। पर्यटक पहुंचेंगे तो वहां पर तटीय पर्यटन बेहतर होगा, निवेश बढ़ेगा। विजय मिश्रा ने बताया कि वह ऐसे ऑफर देते ही रहते हैं, कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने कई लोगों को खाना पहुंचाने में मदद की।

आपको बता दे कि पांच जनवरी को शुरू हुआ यह आफर 30 जनवरी तक रहेगा। पहले यह 22 जनवरी तक था, लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया देखते हुए कंपनी ने इसको 30 जनवरी तक बढ़ा दिया है। साथ ही अलग-अलग माल में भी 15 आउटलेट चल रहे हैं।