28 अक्टूबर को हुई कुछ विशेष घटनाएं एवं यादगार पल

28 अक्टूबर को हुई कुछ विशेष घटनाएं एवं यादगार पल

28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज 1492 में की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोशिएसन की स्थापना 1851 में हुई

जिनेवा मे हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रिय रेड क्रास समिति का गठन 1863 में किया गया।

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने 1886 में दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।

जापान में 1891 को आए भूकंप से 7300 लोगों की मौत।

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना 1913 में हुई

ऑस्ट्रिया और हंगरी के 1918 में अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

लाल सेना ने 1922 में व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया।

अमेरिकी शेयर बाजार 1929 में वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।

अर्नेस्ट हेमिंग्वे को 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति:-

स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में 1867 को जन्म हुआ।

प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म 1871 में हुआ।

भारत सरकार में गृह सचिव मौरिस गार्नियर हैलेट का जन्म 1883 में हुआ।

मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर अंजान का जन्म 1930 में हुआ।

माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में 1955 को जन्म हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म 1963 में हुआ।

28 अक्टूबर को हुए निधन 

अकबर के बेटे जहाँगीर का निधन 1627 में हुआ।

जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन 1900 में हुआ।

विख्यात व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन 2011 में हुआ।

लोकप्रिय उपन्यासकार राजेंद्र यादव का निधन 2013 में हुआ।

आज के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती