नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के शौचालय में मिला कर्मचारी का शव

Noida: नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में हंगामा मचा हुआ है। यहां अस्पताल के शौचालय में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान संजीव कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अस्पताल में कार्यरत थे। कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल में परिजन हंगामा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि संजीव की हत्या की गर्ई है।
नोएडा के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में आज दोपहर अस्पताल के शौचालय में संजीव कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। संजीव अस्पताल का कर्मचारी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि संजीव की हत्या की गई है। हंगामे के चलते अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभी अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।