हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे

हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के हिंडन नदी में नहाने गए दो लड़कों की डूबने की खबर सामने आ रही है। ककराला पुस्ता निवासी आठ वर्षीय आशीष कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए हिंडन गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से उन दोनों बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में एक बच्चा मूल रूप से बुलंदशहर और दूसरा बच्चा बदायूं का रहने वाला है।

कोतवाली फेस-2 क्षेत्र में ककराला पुस्ता में हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। दोनों बच्चे आशीष कुमार और अभिषेक शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए हिंडन गए थे। इनके अलावा वहां और लोग भी मौजूद थे। दोनों बच्चे अपने कपड़े उतारकर नदी में नहाने के लिए उतरे, तभी तेज बहाव में वे दोनों चले गए। आशीष कुमार और अभिषेक के परिवार वाले नौकरी करते हैं। वह सुबह नौकरी के लिए घर से निकले थे, तभी पीछे से दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए निकल गए और उनके साथ यह हादसा हो गया।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि सुबह 10:30 बजे दो बच्चे निवासी ककराला पुस्ता पार आशीष कुमार (8) और अभिषेक (11) थाना फेस टू पुस्ता के पास बहने वाली हिंडन नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने कपड़े उतार कर नदी में उतरे थे और डूब गए। डूबे हुए दोनों बच्चों की नदी में तलाश की जा रही है।