साकेत बार की नयी बागडोर, नये रहनुमा: राजपाल कसाना अध्यक्ष चुने गए

साकेत बार की नयी बागडोर, नये रहनुमा: राजपाल कसाना अध्यक्ष चुने गए
Photo from facebook

साकेत बार एसोसिएशन चुनाव: राजपाल कसाना बने अध्यक्ष, अनिल बसोया को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। साकेत बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए 9 मई 2025 को संपन्न हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं ने एक बार फिर लोकतांत्रिक ताकत का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में मतदान किया। परिणामों के अनुसार राजपाल कसाना को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अनिल कुमार बसोया को महासचिव (Hony. Secretary) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र शर्मा को जीत मिली है। इसके अलावा हितेश बैसला को अतिरिक्त सचिव, निर्दोष बिधूड़ी को संयुक्त सचिव तथा पूजा अरोड़ा को कोषाध्यक्ष (Treasurer) नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं:

विक्रम सिंह बिधूड़ी: सदस्य, पुस्तकालय

भारत आहूजा: वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी (20 वर्ष से ऊपर)

अजय कुमार तनवर: वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी (10-20 वर्ष)

यामिनी शर्मा: वरिष्ठ महिला सदस्य कार्यकारिणी (10 वर्ष से ऊपर)

गरिमा सिंह: महिला सदस्य कार्यकारिणी (10 वर्ष से कम)

निखिल राणा: सदस्य कार्यकारिणी (5-10 वर्ष)

पुनीत बसीस्ट: सदस्य कार्यकारिणी (0-5 वर्ष)

यह घोषणा चुनाव समिति के रिटर्निंग अधिकारियों धर्मेंद्र आर्य और नौशाद अली द्वारा की गई। चुनाव प्रक्रिया उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पूर्ण पारदर्शिता से ईवीएम के माध्यम से आयोजित की गई थी। परिणामों पर न्यायमूर्ति आर. के. गौबा (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, चुनाव समिति ने सहमति दी।

नया नेतृत्व नई दिशा देगा साकेत बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष राजपाल कसाना ने भरोसा दिलाया कि वे अधिवक्ताओं के हित में पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली अपनाएंगे। चुनाव परिणाम के बाद अधिवक्ता समाज में खुशी का माहौल देखा गया।

साकेत कोर्ट परिसर में अब नए नेतृत्व से अधिवक्ताओं को सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें बंध चुकी हैं।