“किसानों की आवाज़, संगठन का ऐलान — नई टीम के साथ तेज़ होगा संघर्ष”

“किसानों की आवाज़, संगठन का ऐलान — नई टीम के साथ तेज़ होगा संघर्ष”

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) की प्रेस वार्ता, तीन नई नियुक्तियों की घोषणा

ग्रेटर नोएडा, 17 अगस्त।प्रेस क्लब स्वर्णनगरी में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री अजय प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अयूब अली ने संगठन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की।

एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

गीता निगम को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा नियुक्त किया गया।

ललित भाटी (गिरधरपुर) को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद चौधरी ने कहा कि किसान आज पूरे देश में परेशान हैं और संगठन किसानों के हक में संघर्ष करेगा।
राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को लगातार लूट रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अयूब अली ने कहा कि सरकार किसानों के साथ तानाशाही कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित भाटी ने ग्राम पंचायतों को समाप्त किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बदहाल हो रही है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और पेंशन जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीर नहीं है, जिससे महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है।

कार्यक्रम में प्रीति, साधना, डॉ. इरफान जयसवाल, अंकित प्रधान, कृष्णवीर, नितिन, मोनू, विकास, अनुज, अरविन्द, अभय, मोहन, आलम खान, वकील खान, पवन चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, सुधीर लोर, विनोद राठी, सतवीर नेताजी, सोनवीर सिंह, प्रवीण चौधरी, मोहित मलिक, संजय त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।