किराए के मकान में चल रहा था गंदा काम,चार पकड़ाए!

किराए के मकान में चल रहा था गंदा काम,चार पकड़ाए!

Gaziabad: मंगलवार रात पुलिस ने राजनगर में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिलने पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने संचालिका और तीन महिला समेत एक युवक को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि मकान किराए पर लेकर एक महिला बीते 15 दिन से देह व्यापार चला रही थी।

आरोपित महिला पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में पकड़ी जा चुकी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि राजनगर सेक्टर-सात स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।

जानकारी मिली कि इस मकान में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में महिला एवं पुरुषों की आवाजाही हो रही है। सूचना पाकर टीम गठित कर मकान पर छापा मारा गया। वहां संचालिका और दो महिलाएं मिलीं। एक कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक परिस्थिति में मिले।

मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में कार्रवाई करते की है। एसीपी का कहना है कि आरोपित महिलाओं में एक महिला संचालिका है। उसने 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। इससे पूर्व यही महिला कविनगर एवं सिहानी गेट से देह व्यापार के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।