नोएडा में जल्द होगा जल समस्या का समाधान, महाप्रबंधक ने दी जानकारी

नोएडा में जल्द होगा जल समस्या का समाधान, महाप्रबंधक ने दी जानकारी

Noida: देशभर में पानी की आपूर्ति को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं बनाए गए है। पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने यमुना बेल्ट से पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेनीवेल परियोजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत, वर्तमान में लगभग 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आपूर्ति को बढ़ाया जाएगा। इससे यमुना बेल्ट से पानी की सप्लाई की क्षमता करीब 136 एमएलडी हो जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण 45 करोड़ की लागत से 2 रेनीवेल बनाएगा। साथ ही पाइन लाइन बिछाने का काम शुरू होने जा रहा है। इससे यमुना बेल्ट से पानी की सप्लाई की क्षमता करीब 136 एमएलडी हो जाएगी।

प्राधिकरण सीईओ लोकेश.एम ने बताया कि रेनीवेल से सप्लाई किए जाने वाले पानी का टीडीएस 450 के आसपास होता है। इसमें बोरवेल का पानी मिलाकर सप्लाई किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में करीब 32 रेनीवेल काम कर रहे है। वहां पानी की सप्लाई ही इन रैनीवेल से हो रही है। इसी तरह नोएडा में इसका उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि यमुना का एक बड़ा हिस्सा नोएडा से होकर ही गुजरता है। इसके किनारे रेनीवेल बनाए जा सकते है।

जीएम जल आरपी सिंह ने बताया कि नोएडा में 8 रेनीवेल सक्रिय है। जिनसे रोजाना करीब 100 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही है। तीन रेनीवेल जल्द ही सक्रिय किए जाएंगे। इसके अलावा दो नए रेनीवेल बनाए जा रहे है। इस तरह से 160 एमएलडी के आसपास रेनीवेल से सप्लाई होगा। जिसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंग नहर की साफ-सफाई या अन्य कोई फाल्ट होने पर गंगाजल की सप्लाई बाधित होती है। यदि ऐसा होता भी है तो अब हम रेनीवेल के पानी से उसकी पूर्ति कर सकते है।

नोएडा में वर्तमान में 450 एमएलडी पानी की डिमांड है। इसमें 240 एमएलडी गंगाजल और करीब 110 एमएलडी नलकूप और 100 एमएलडी रेनीवेल का पानी मिलाकर सप्लाई किया जा रहा है। 35 करोड़ की लागत से बन रही 37.50 क्यूसैक गंगाजल परियोजना का काम पूरा हो चुका है। 259 करोड़ से बन रही 80 क्यूसेक गंगाजल की लाइनों की कमिशिनिंग का काम किया जा रहा है। इस परियोजना से 20 सेक्टरों में पानी की सप्लाई की जा रही है।