खाना बना रही पत्नी को गोली मर कर पति फरार

खाना बना रही पत्नी को गोली मर कर पति फरार

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी ने मामूली विवाद में पत्नी को गोली मार दी। बिरौंडी गांव में पति ने रसोई में खाना बना रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बिरौंडी गांव में ललित अपने परिवार के साथ रहता है। ललित का गुरुवार को अपनी पत्नी शशि से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते गुरुवार के शाम रसोई में खाना बना रही शशि को आरोपी पति ललित ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार के लोग शशि को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी पति बात-बात पर गुस्सा करने वाला था। परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता जमीन पोते के नाम करवाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। कहना है कि आरोपी को गिरफ्तारी कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।