नोएडा में उपचार के बहाने डॉक्टर ने महिला के साथ की गंदी हरकत

नोएडा में उपचार के बहाने डॉक्टर  ने महिला के साथ की गंदी हरकत

Noida: नोएडा के फेस-3 थाने से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है। इलाज कराने आयी एक महिला के साथ डॉक्टर ने गंदी हरकत की है। फेस-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। पीड़िता ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-83 में रहने वाली एक महिला ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पेट में दर्द हुआ। उसको दिखाने के लिए परिजन बसई गांव के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो डॉक्टर ने उन्हें धमकी दी। आरोप है कि जब इसकी शिकायत हॉस्पिटल के प्रबंधन को दी गई, तो उन्होंने भी परिजनों के साथ बदतमीजी की। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।