नोएडा में दिन पर दिन लड़किया हो रही गायब

नोएडा में दिन पर दिन लड़किया हो रही गायब

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिन पर दिन लड़कियों के गायब होने की घटना बढ़ती ही जा रही है। जिसपर लगाम लगाने के लिए नोएडा पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बाद भी नोएडा से लड़कियों के गायब होने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में नोएडा से दो और मामला सामने आया है, जहां घर से ट्यूशन पढऩे और सब्जी लेने के लिए निकली दो किशोरिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरियों के न मिलने पर परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

पहला मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर गांव का बताया जा रहा है। इस मामले के जानकारी देते हुए प्रमोद (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बहन 17 फरवरी की शाम को घर से ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला सुभाष उर्फ राहुल पुत्र ज्वाला प्रसाद जनपद रामपुर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

वहीं दूसरा मामला नोएडा के थाना बीटा-2 के ऐच्छर गांव का है। जहां किराए पर रहने वाले राधेश्याम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी (12 वर्षीय) बेटी 9 फरवरी को घर से सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।