लखनऊ में जुटे हैं नोएडा के सारे भाजपाई

लखनऊ में जुटे हैं नोएडा के सारे भाजपाई

Noida: गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा का चुनाव सम्पन्न करवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की समूची टीम इन दिनों लखनऊ में डटी हुई है। टीम के सभी पदाधिकारी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार में जुटी है तथा अलग-अलग क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

नोएडा से लखनऊ में चुनाव प्रचार में जुटी टीम में नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, महामंत्री गणेश जाटव, पूर्व अध्यक्ष जुगराज चौहान, भाजपा के उपाध्यक्ष महेश अवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, महामंत्री डिम्पल आनंद, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, मंडल महामंत्री अमित नागपाल, नरेश शर्मा, प्रदीप चौहान, अनुज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपको बता दें कि लखनऊ में 20 मई को चुनाव होने हैं। नोएडा के सभी पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं तथा लोगों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता रोजाना बैठक करके चुनावी रणनीति बना रहे हैं। बता दें कि राजनाथ सिंह नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के पिता हैं