लखनऊ में भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिले इंद्रजीत सिंह टाइगर, दादरी से टिकट की दावेदारी हुई तेज

लखनऊ में भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिले इंद्रजीत सिंह टाइगर, दादरी से टिकट की दावेदारी हुई तेज

इंद्रजीत सिंह टाइगर ने लखनऊ में पार्टी नेतृत्व से की मुलाकात, दादरी विधानसभा से टिकट की दावेदारी तेज

ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा सीट से भाजपा में सक्रिय नेता इंद्रजीत सिंह टाइगर ने लखनऊ में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपने राजनीतिक कदमों को और मजबूत कर दिया है।

भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत टाइगर ने संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से विशेष भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी और दादरी प्रमुख बिजेन्द्र भाटी भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दादरी विधानसभा सीट के समीकरणों और कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय सक्रियता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इंद्रजीत सिंह टाइगर का कहना है कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को गांव-गांव तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और जनसंपर्क व सामाजिक कार्यों के जरिए जनता से गहरा जुड़ाव बनाए हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा की जानी-मानी हस्ती चौधरी विद्याराम के पुत्र इंद्रजीत सिंह टाइगर को क्षेत्र में एक जुझारू और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। वे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं, जिससे सभी वर्गों में उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाती है, तो इंद्रजीत सिंह टाइगर दादरी सीट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकते हैं।