बलात्कार के जुर्म में काट रहा था सजा, नोएडा जेल में हुई मौत

बलात्कार के जुर्म में काट रहा था सजा, नोएडा जेल में हुई मौत

Noida: नोएडा में किशोरी से बलात्कार के जुर्म में सजायाफ्ता एक कैदी की नोएडा की लुक्सर जेल में मौत हो गई। वह कैंसर से पीडि़त बताया जा रहा है। जिसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जेल से पिछले साल नोएडा की लुक्सर जेल में शिफ्ट किया गया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए नोएडा की लुक्सर जेल के सुपरिंटेंडेंट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परवेज पुत्र रईस निवासी मोहल्ला खादर वाला थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर में धारा 376(3),506 और 3/4 पास्को एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था।नोएडा में किशोरी से बलात्कार के जुर्म में सजायाफ्ता एक कैदी की नोएडा की लुक्सर जेल में मौत हो गई। वह कैंसर से पीडि़त बताया जा रहा है।

वहीं इस मामले में जनपद मुजफ्फरनगर के अपर जिला सत्र स्पेशल जज पास्को- दो ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। 17 सितंबर वर्ष 2023 को जनपद मुजफ्फरनगर से परवेज को गौतमबुद्धनगर कारागार में स्थांतरित किया गया। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीडि़त था। उसका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। कल सुबह को उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, उसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।