मायके से लौटी पत्नी ने पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

मायके से लौटी पत्नी ने पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी नोएडा की में एक सोसाइटी में एक महिला ने अपने पति को कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। महिला मायके गई थी। इसके बाद जब वह वापस अपने घर आई तो घर के हालात देखकर वह हैरान रह गई। जैसे ही महिला अपने घर पर पहुंची तो उसने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

दरअसल नोएडा के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पति और उसकी महिला मित्र ने पीड़िता को चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर अपने भाईयों को इस मामले की जानकारी दी। फिलहाल पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह मथुरा स्थित अपने मायके गई थी। 18 मार्च को जब वह अपने भाई के साथ लौटकर घर आई तो उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट में उनके पति के साथ एक लड़की के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में लेटा हुआ है। महिला के अनुसार दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उसे गाली दी और कहा कि वह फिर से आ गई। इस पर पति की महिला मित्र ने उसका पीछे से हाथ पकड़ लिए और पति ने गले में चुन्नी डालकर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

महिला ने थाने दी शिकायत में बताया कि फोन बजने पर किसी तरह वह दूसरे कमरे में पहुंची और अपने भाईयों को सूचना दी। मौके पर भाई पहुंचे। इसके बाद वह किसी तरह से वहां से निकलकर बाहर भागी। महिला का आरोप है कि पति पूर्व में इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन महिला ने लोक लज्जा के डर से शिकायत नहीं की थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।