अब नोएडा की जमीं पर दिखेगा सौर मंडल

अब नोएडा की जमीं पर दिखेगा सौर मंडल

Noida: वेदवन पार्क, बायोडायवर्सिटी पार्क औषधि पार्क के बाद अब नोएडा के लोग खगोल पर आधारित एक नायाब पार्क को मंजर का लुत्फ उठा सकेंगे। यह पार्क न सिर्फ मनोरंजन बल्कि ज्ञानवर्धन का भी प्रमुख केन्द्र साबित होगा। दरअसल नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-167 में करीब 29 एकड़ क्षेत्रफल में सौर मंडल पर आधारित पार्क बनाने जा रहा है। जिसमें सूर्य के अलावा सभी नवग्रहों को प्रदर्शित किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार यह पार्क शहर के सेक्टर-167 में तैयार किया जाएगा। जिसका क्षेत्रफल 29 एकड़ है। इस पार्क के लिए थीम की खोज की जा रही थी। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में एजेंसी ने सौर मंडल पर आधारित थीम का प्रजेंटेशन दिया। यह थीम मुख्य कार्यपालक अधिकारी को काफी पसंद आई है। थीम फ़ाइनल की जा चुकी है। सीईओ ने बताया कि पार्क में विकसित की जा रही झील पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए।

झील का वॉटर फ़्लो बना रहना चाहिए। पानी को साफ करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि थीम फ़ाइनल होने के बाद अब तेज़ी से पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क में सौर मंडल के ग्रहों से जुड़ी जानकारी भी लोग पढ़ सकेंगे। ग्रहों के रंग वाले पत्थरों का उपयोग ग्रहों की आकृति बनाने के लिए किया जाएगा। सभी ग्रहों को उनके आकार के अनुपात में पार्क में तैयार किया जाएगा।

इस सौर मंडल का केंद्र सूर्य होता है, बाकी 9 ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। 9 ग्रहों में बुध, शुक्र, पृथ्वी, शनि, मंगल, बृहस्पति, प्लूटो, नेप्च्युन और यूरेनस हैं। इनको साधारण भाषा में नवग्रह भी कहते हैं। पूजा पाठ के समय पण्डित के मुंह से नवग्रह की पूजा के बारे में जरुर सुना होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार किसी समय एक विशाल उल्का या पुच्छल तारा अंतरिक्ष में घूमता-घूमता सूर्य के पास से गुजरा था। इससे सूर्य में व्याप्त पदार्थ के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वे बंटकर नौ यह बन गए और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने लगे।