मायके आई विवाहिता ने लगाई फांसी

मायके आई विवाहिता ने लगाई फांसी

Greater Noida: थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंसल हाउसिंग सोसाइटी (Ansal Housing Society) में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने ससुराल से मायके आई थी। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अंसल हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि नीलम कुछ दिन पूर्व ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। आज सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीलम की 3 वर्ष पूर्व दीपक के साथ शादी हुई थी उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थाना फेस-2 क्षेत्र के नंगला चरण दास गांव में अशोक शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अशोक शर्मा मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) का रहने वाला था और नागला चरणदास गांव में किराए पर रह रहा था। आज सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

छिजारसी कॉलोनी (Chhijarasi Colony) में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।

मूल रूप से कासगंज के निवासी गिरिराज अपने परिवार के साथ हाल में छीजरसी कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। बीती श्याम उनकी पत्नी व बच्चे किसी कार्य से घर से बाहर गए थे कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे तो उन्हें गिरिराज फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले परिजनों ने पड़ोसी की मदद से उन्हें फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गृह क्लेश के चलते गिरिराज ने आत्महत्या की है। आए दिन गिरिराज का अपने परिजनों से किसी न किसी बात पर वाद विवाद होता रहता था मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है