सीएम की जनसभा में पहुंचे नोएडा के सैकड़ों भाजपाई

सीएम की जनसभा में पहुंचे नोएडा के सैकड़ों भाजपाई

Noida: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बुलंदशहर के झाझर कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जिसके चलते इस जनसभा में शामिल होने के लिए नोएडा महानगर से सैकड़ों भाजपाई बुलंदशहर के झाझर कस्बे में पहुंचे रहे हैं।

आपको बता दें सीएम योगी की जनसभा में शामिल होने के लिए भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में 15 बसें तथा कई कारों में सवार होकर करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता झाझर पहुंचे। जिसमें भाजपा के महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, उपाध्यक्ष मनीश शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, चमन अवाना, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, शहरी विकास मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत मैत्रा, उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड, पंकज झा, लोकेश कश्यप, कल्लू सिंह, मुक्तानंद शर्मा, ओम यादव, पंकज झा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर तथा अन्य पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।