तेज रफ्तार कार ने छात्रा को कुचला

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को कुचला

Noida: सेक्टर-110 स्थित महर्षि विश्वविद्यालय परिसर मेंखड़ी छात्रा को तेज रफ्तार कार के चालक ने
टक्कर मारकर गंभीर रूप सेघायल कर दिया। घटना का वीडियो करीब चार दिन बाद सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्मपर
वायरल हुआ है। पुलिस नेकेस दर्जकर मामलेकी जांच शुरू कर दी गई है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की
पहचान की जा रही है। कार ग्रेटर नोएडा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
हिट एंडएं रन मामलेमेंघायल छात्रा स्तुति त्रिपाठी के चाचा अनुपम त्रिपाठी नेबताया कि उनकी भतीजी विश्वविद्यालय मेंबी
कॉम प्रथम वर्षकी छात्रा है। 30 दिसंबर को उसकी विश्वविद्यालय मेंपरीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होनेके बाद शाम चार बजेके
करीब वह दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय के अंदर ही सड़क पर खड़ी थी, तभी पीछे सेएक सफेद रंग की कार तेज गति सेआई
और स्तुति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा थोड़ी दूर जाकर गिरी। छात्रा के सिर समेत शरीर के अन्य
हिस्सेमेंचोट आई। घायल का एक निजी अस्पताल मेंउपचार चल रहा है। दावा हैकि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
थी, लेकिन कई दिन बीतनेके बाद भी आरोपी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसेके बाद छात्रा अपनेगृहगृ
जनपद वाराणसी चली गई। इससेउसकी पढ़ाई प्रभावित हुई। 45 सेकेंड के वायरल वीडियो मेंदिख रहा हैकि तीन छात्राएं एक
समूह मेंखड़ी हैं। इसी दौरान सफेद रंग की कार आती हैऔर युवती को टक्कर मारकर फरार हो जाती है। अन्य छात्राएं भी
झटके सेदूसरी तरफ गिर जाती हैं। हालांकि, उन्हेंचोट नहीं लगती है। आरोपी चालक कुछ ही सेकेंड बाद वापस आता हैऔर
तेज रफ्तार सेबाहर निकल जाता है। वीडियो मेंकुछ लोग चालक का पीछा करतेहुए भी दिख रहेहैं। थाना प्रभारी नेबताया
कि छात्रा को टक्कर मारनेवालेवाहन की पहचान हो गई है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। चालक की
तलाश जारी है। महर्षि प्रबंधन सेभी इस मामलेको लेकर बात की जा रही है।