क्रिकेट के दौरान हुआ नो बॉल को लेके विवाद, ईट मार कर खिलाड़ी की हत्या

क्रिकेट के दौरान हुआ नो बॉल को लेके विवाद, ईट मार कर खिलाड़ी की हत्या

Noida: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में ईंट से वार कर 24 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जिस युवक की हत्या हुई है वह कैब चलाता था। हत्या का आरोप साथ में खेल रहे तीन युवकों पर लगाता है। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान नो बॉल को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। आरोपियों में नाले में गिरने के बावजूद युवक पर हमला करना जारी रखा जिससे उसकी जान चली गई।

एडीसीपी हृरदेश कठेरिया ने बताया कि मूलरूप से मेरठ के रहने वाले सुमित ग्रेनो वेस्ट के साईं उपवन में परिवार के साथ रहते थे। सुमित कैब चालक थे। रविवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित मैदान में सुमित कुछ अन्य लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। खेलने के दौरान सुमित का दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक अधिक होने के कारण हावी हो गए। सुमित से वहां से भागने की कोशिश की। तभी सामने नाला देखकर सुमित ने छलांग लगाकर उसे फांदने का प्रयास किया। इसी प्रयास में वह नाले में गिर गए। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे बचाने का प्रयास करने के बजाय ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर सुमित के शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन किसी ने सुमित को अस्पताल में एडमिट करने की जहमत नहीं उठाई। अगर लोग समय पर अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। आसपास सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद अन्य आरोपियों की भी पहचान की जाएगी।