नोएडा में 600 किलो गांजा नष्ट, कीमत एक करोड़ से ज्यादा

Noida: न्यायालय के निर्देश के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddha Nagar Police Commissionerate) ने विभिन्न थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अभियोगो से संबंधित 646.705 किलोग्राम गांजे को नष्ट कराया। नष्ट कराए गए गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए (1 Crore 25 Lakh Rupees) है।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में डीजी मुख्यालय नारकोटिक्स के निर्देश के बाद कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित मादक पदार्थों को नियम अनुसार नष्ट किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी नारकोटिक्स अशोक कुमार के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के 7 थानों पर पंजीकृत 134 अभियोगों से संबंधित 646.705 किलोग्राम गांजे को नेशनल वुड प्रोडक्ट्स साइट फाइव कासना में नष्ट कराया गया।
नष्ट कराए गए गांजे में थाना कासना (Police Station Kasna) पर पंजीकृत दो अभियोगों से संबंधित 452.4 किग्रा, थाना सेक्टर 39 के एक अभियोग से संबंधित 107 किलोग्राम, थाना फेस वन में दर्ज 21 अभियोग से संबंधित 32. 890 किलोग्राम गांजा, थाना सेक्टर 20 पर 7 अभियोग से संबंधित 4.750 किलोग्राम गांजा, थाना सेक्टर 24 पर 43 अभियोग से संबंधित 28. 545 किलोग्राम गांजा, थाना सेक्टर 49 पर एक अभियोग से संबंधित 1.100 किलोग्राम गांजा तथा थाना सेक्टर 58 में दर्ज 27 अभियोग से संबंधित 20 किलोग्राम गांजे का डिस्पोजल कराया गया।