जादू-टोने के शक में महिला को पीटकर उसके बाल काटने और पिलाया यूरिन

जादू-टोने के शक में महिला को पीटकर उसके बाल काटने और पिलाया यूरिन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव में जादू-टोने के शक में महिला को पीटकर उसके बाल काटने और यूरिन पिलाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का विडियो भी बनाया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाला शख्स परिवार के साथ ग्रेनो के खेड़ी गांव में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पड़ोस में बिहार का ही ननुआ ठेकेदार भी परिवार संग रहता है। ननुआ की बेटी बीमार रहती है। आरोप है कि ननुआ और उसके परिजनों को शक है कि उसकी पत्नी ने बेटी पर जादू-टोना किया है। इस कारण वह बीमार रहती है।

आरोप है कि इसी शक में ठेकेदार और उसके परिजनों ने महिला से मारपीट की। महिला के बाल काट दिए और उसे यूरिन पिलाते हुए उसका विडियो भी बना लिया। जब वह घर पहुंचे तो पत्नी ने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर ननुआ ठेकेदार, उसकी पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।