खुशबू से महका नोएडा, फूलों से बने राम मंदिर ने जीता सबका दिल

खुशबू से महका नोएडा, फूलों से बने राम मंदिर ने जीता सबका दिल

Noida: नोएडा में तीन दिवसीय फ्लावर शो शुक्रवार से शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिरकण के सीईओ डा. लोकेश एम ने इसका शुभारंभ किया है। इस दौरान सीईओ बारी-बारी हर एक स्टॉल पर गए और फूलों की जानकारी ली। इसके बाद वो विभिन्न सरकारी संस्थानों की तरफ से लगाए गए गैलरी में गए। इस अवसर पर सीईओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा ज्यादा लोग यहां आए और कचरे से आर्गैनिक खाद बनाने के तरीके को सीखें। फ्लावर शो 25 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर उनके साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी मौजूद रही।

नोएडा प्राधिरकण एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि फ्लावर शो में 80 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों की ओर लगाए गए है। इसमें 38 नर्सरी और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से लाए गए है। बीच, खाद, पौध , खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले यहां लाए जा रहे है। इसके अलावा अब तक 3500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके है। यहां विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा निर्मित राम मंदिर मॉडल, हिरन, धनुष और अन्य आकर्षण स्कल्पचर को सजाया गया है।

इसके अलावा उद्यान एवं लैंड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कलर, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी, बोनसाई, कैक्टस और सकुलेंट्स, फोलिऐज और सजावटी पुष्पाकृतियां, हैंगिंग बास्केट, वर्टिकल गार्डन, इकेबाना शामिल है। शुक्रवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें कथक नृत्य, लाफ्टर कामेडी और प्रस्तुत किया जाएगा।

करीब 4000 हजार से ज्यादा प्रजाति के पुष्प शामिल किए गए हैं। इसमें कैक्ट्स, बोनसाई, फलों और सब्जियों के अलावा उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन , दक्षिण दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शिरकत कर रहे हैं।