दुबई से नोएडा की कंपनी में लगाई सेंध 20 करोड़ की प्रोपर्टी गायब

दुबई से नोएडा की कंपनी में लगाई सेंध 20 करोड़ की प्रोपर्टी गायब

Noida: UP के नोएडा शहर के सेक्टर-127 में एक प्रसिद्ध कंपनी स्थापित है। नोएडा शहर की इस कंपनी का संचालन नीदरलैंड का प्रबंधन करता है। नोएडा में चल रही इस कंपनी में सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है। सब जानते हैं कि सॉफ्टवेयर बनाने के काम में सोर्स कोड सबसे अहम हिस्सा होता है। सोलुवेलर बीवी के नाम से चलने वाली कंपनी अपने सोर्स कोड को सुरक्षित रखने के लिए गिट लैब खाते में रखती थी। दुबई से चलने वाली नेटिक्स ग्लोबल ने कुछ भारतीय युवकों को अपने साथ मिलाकर नोएडा की कंपनी के गिटलैब में सेंध लगा दी।

इस सेंधमारी में नोएडा की कंपनी का 20 करोड़ रूपए मूल्य का डाटा लूट लिया गया। जैसे ही नोएडा की सोलुलेवर कंपनी को इस सेंधमारी की खबर लगी वैसे ही कंपनी में हड़कंप मच गया। नोएडा की कंपनी ने नोएडा शहर में स्थापित सेक्टर-126 थाने में FIR दर्ज करा दी है। FIR में दुबई की नेटिक्स ग्लोबल कंपनी के मालिकों के साथ ही साथ नोएडा की कंपनी में काम करने वाले युवकों रजत सब्बरवाल, प्रखर शुक्ला, आशीष कपूर, अपूर्व गोयल, अभिषेक अग्रवाल तथा चर्चित गर्ग को नामजद कराया गया है।

पुलिस ने IPC की धारा 420 तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज करके पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस की साईबर सैल को भी इस पूरे प्रकरण की जांच में लगाया गया है।

नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की तेजी से छानबीन की जा रही है। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी है। जल्द ही साईबर ठगी के इस मामले में ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह अलग बात है कि नोएडा पुलिस दुबई की कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है।