डॉ. महेश शर्मा ने जीत का श्रेय नोएडा के युवाओं को दिया, कहा- मेहनत रंग लाई

डॉ. महेश शर्मा ने जीत का श्रेय नोएडा के युवाओं को दिया, कहा- मेहनत रंग लाई

Noida:  लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्धनगर से डा. महेश शर्मा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने कैलाश सभागार जाकर डा. महेश शर्मा को बड़ा हार पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह विजय युवाओं की विजय है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड जीत मोदी जी के साथ साथ युवाओं की भी देन है। सोसायटियों में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि इस बार गौतमबुद्धनगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुयेगा। युवा व्यापार मंडल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंगल ने कहा कि हमें ऐसा दमदार नेता मिला है जो हमेशा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। संरक्षक मूल चंद गुप्ता ने कहा की डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा की रीढ़ की हड्डी है। इनके बिना गौतमबुद्ध नगर कभी भी विकास नहीं कर सकता। पंकज अग्रवाल ने कहा डॉक्टर शर्मा जैसे नेता मिलना किस्मत की बात होती है।

प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता है की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद सांसद को एक बड़ा मंत्रालय मिले जिससे गौतम बुद्ध नगर का और ज़्यादा विकास हो सकेगा। जिला सचिव शिवा चौहान ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकॉर्ड जीत से गौतमबुद्घनगर का मान बढ़ाया है।