नाबालिग बच्चे की 22वीं मंजिल से गिरने से मौत

नाबालिग बच्चे की 22वीं मंजिल से गिरने से मौत

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्चे की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है। हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में हड़कम्प की स्थित उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानी पुलिस आगे की आवश्यक कार्यवाही कर रही है। घटना बुधवार की शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली बिसरख क्षेत्र के इकोविलेज-3 हाउसिंग सोसाइटी में करीब 14 वर्ष के एक लड़के की मौत हो गई। नाबालिग लड़के की घर की रेलिंग से गिरने से मौत होना बताया जा रहा है। मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना शाम के करीब 5:20 बजे के आसपास की है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक लड़का उम्र 14 साल निवासी इकोविलेज-3 जो कक्षा-7 का छात्र था। उसकी 22वीं मंजिल से रेलिंग पर गिरने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। थाना बिसरख पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।