"यमुना विकास प्राधिकरण ने 288 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के बाद KGP और यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का काम शुरू किया"

"यमुना विकास प्राधिकरण ने 288 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के बाद KGP और यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का काम शुरू किया"

GREATER NOIDA:  यमुना विकास प्राधिकरण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इंटरचेंज का काम शुरू करने के लिए 288 किसानों को अतिरिक्त अनुदान देगा। इसके बनने से कार चालकों को लगभग 15 किलोमीटर की दूरी बचेगी। किसानों को 21.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। किसानों की सूची और धन प्राधिकरण ने एडीएम एलए को भेजा है। इसका वितरण जल्द ही शुरू होगा। शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रमुख नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के रुके कामों पर चर्चा की। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। वर्षों से यह योजना अधूरी रही है।

दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जगनपुर अफजलपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाया जाना है। इसके निर्माण के लिए वर्ष 2019 में कंपनी चयन का चयन हो गया था। अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को मिले 3500 रुपये प्रति वर्गमीटर के बराबर अंतर धनराशि की मांग को लेकर जमीन पर कब्जा देने से इनकार कर दिया था।

निर्माण कंपनी के साथ होगा एमओयू यमुना प्राधिकरण की अब किसानों से जमीन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्राधिकरण ने किसानों को अतिरिक्त मुआवजा राशि बांटने के लिए 217659612 रुपये जिला प्रशासन के खाते में जमा करा दिए हैं। इसके अलावा 288 किसानों की सूची भी सौंप दी है, जिन्हें मुआवजा देना है। मुआवजा वितरण का काम एडीएम एलए के यहां से होगा। यमुना प्राधिकरण ने देव यश प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्माण का ठेका दिया था। कपंनी के साथ जल्द ही एमओयू होगा।

यदि कोई सोनीपत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आ रहा है तो सिरसा में यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरता है। यहां से यमुना एक्सप्रेसवे परी चौक से गुजरता है। इस इंटरचेंज की स्थापना से कोई परी चौक नहीं आना पड़ेगा। इससे कई किलोमीटर बच जाएंगे।