नोएडा वसीयो को बड़ी राहत, 17 लाख वाहन चालकों का चालन माफ.

नोएडा वसीयो को बड़ी राहत, 17 लाख वाहन चालकों का चालन माफ.

नोएडा :    नोएडा परिवहन विभाग के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने 17 लाख से अधिक चालान माफ कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद वाहनों के चालान माफ किए जाएंगे। यह आदेश अभी तक सहायक संभागीय परिवहन विभाग के चालान पर लागू होता था, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस भी इसे लागू करेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान माफ करने के लिए चालान राशि जीरो कर दी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों के वाहनों का इस अवधि में चालान हो चुका है, वे अपने वाहनों को जमा नहीं करें। वेबसाइट पर जीरो चालान राशि का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-चालान प्रक्रिया अप्रैल 2018 से शुरू हो गई है। उससे पहले मैनुअल की पर्ची काट दी गई थी और चालान लगाया गया था। ऐसे में 2018 से 2021 के अंत तक 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान निरस्त होंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनआईसी की वेबसाइट पर चालान का पूरा रिकॉर्ड अपडेट होता है। वह चाहे तो चालान रिकॉर्ड को एक साथ माफ कर सकती है, लेकिन यह प्रदेश सरकार और जिलों के ऊपर है। ऐसे में पुलिस ने जिले स्तर से चालान राशि को कम करने की कोशिश की है। ये जानकारी कुछ समय बाद अपडेट की जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि जिन वाहनों के चालान संबंधित अवधि में लंबित पड़े हैं, उनके मालिक चालान राशि नहीं देंगे।

2018 से 2021 तक लगभग 25 लाख वाहनों का ई-चालान किया गया था। चालान होने पर लगभग सात लाख वाहन चालकों ने चालान का भुगतान किया है। ऐसे में नियम के तहत जल्द चालान राशि जमा करना लगभग सात लाख लोगों पर भारी पड़ा। इंतजार करने से ये लोग भी आर्थिक लाभ उठाते।