नोएडा में फीमेल डॉग से अननैचुरल सेक्स,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा में फीमेल डॉग से अननैचुरल सेक्स,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

NOIDA:  यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में एक 28 वर्षीय व्यक्ति को फीमेल डॉग  के साथ अननैचुरल सेक्स करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर थाना बीटा-दो क्षेत्र में घटना हुई है। जब एक व्यक्ति ने आरोपी को एक फीमेल डॉग के साथ अवैध यौन संबंध बनाते हुए देखा, तो उसने फीमेल डॉग को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। अननैचुरल सेक्स को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना बुधवार आधी रात के आसपास उस वक्त हुई जब आरोपी अल्फा 2 इलाके में अपने तीसरी मंजिल पर अपने घर के बालकनी में फीमेल डॉग के साथ था। एक पड़ोसी ने आरोपी को अननैचुरल सेक्स करते देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

पड़ोसी की चीख सुनकर आरोपी ने फीमेल डॉग को सीधे सड़क पर बालकनी से नीचे फेंक दिया, बीटा 2 पुलिस स्टेशन के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया। इससे फीमेल डॉग गंभीर घायल हुई। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

इलाके की सुप्रीम कोर्ट की एक अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आरोपी एक संस्था में काम करता है। घटना के समय वह एक मादक पदार्थ के अधीन था। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 भी लगाया गया है। मामले की जांच जारी है। नोएडा में हाल ही में एक ऐसी ही घटना हुई है। इसमें एक महिला ने आरोपी को फीमेल डॉग के साथ गंदा काम करते देखा, जिसे उसने अपने कैमरे में कैद किया था। Police ने कहा कि वीडियो देखने से घटना की पुष्टि नहीं होती।