"दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया"

"दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया"

नोएडा:   दहेज उत्पीड़न के मामले में एक महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने पति पर धोखे में रखकर शादी करने ओर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में मनीष कुमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान शिकायतकर्ता महिला को जानकारी हुई कि उसके पति को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। महिला ने जब पति से इस बारे में बात की तो उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात कराया। महिला थाने की प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।