गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी परिसर की टंकी में मिला महिला का शव

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी परिसर की टंकी में मिला महिला का शव

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के वाटर टैंक में मिले अज्ञात महिला के शव की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार देर रात एक अज्ञात महिला की हत्या कर उसका शव पानी की टंकी के अंदर फेंक दिया गया था। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी।

जांच और पड़ोसियों से पूछताछ में महिला की शिनाख्त जनपद अलीगढ़ के उत्तमगढ़ी गांव के रहने वाले कपिल की पत्नी कौशल के रूप में हुई थी। जनपद कासगंज के दनियागंज गांव की निवासी थी। इसके बाद जानकारी हुई कि कपिल की पत्नी कौशल अपने घर पर सकुशल मौजूद है। कौशल ने बताया कि वह कपिल से झगडे़ के चलते करीब एक साल से अपने मायके में रह रही है। जानकारी के अनुसार कपिल ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसी के साथ रह रहा है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त जनपद बलिया के कोडरा गांव की रहने वाली पूनम यादव के रूप में हुई। साल 2015 से कपिल के साथ रह रही थी। ये दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। शिनाख्त के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी कपिल और सुमित्रा को ग्रेनो के जिम्स तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि मृतका पूनम यादव, कपिल और उसकी मां सुमित्रा के साथ गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी एम ब्लॉक एफएफ-53 में रहती थी। 5 मई 2024 की रात्र में पूनम का कपिल और उसकी मां सुमित्रा से झगड़ा हो गया था। झगडे़ के दौरान कपिल ने मृतका पूनम को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला पकड़कर सिर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान सुमित्रा ने मृतका के पैर पकड़ रखे थे। मृतका की मृत्यु हो जाने के बाद दोनों ने उसके शव को पानी के टैंक मे छुपाकर फरार हो गए थे।