नोएडा में महिला से ऑटो में गैंगरेप

नोएडा में महिला से ऑटो में गैंगरेप

Noida: नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरिंदों ने घटना का एक वीडियो भी बना लिया, उसके बाद वह महिला को धमकी दे रहे थे। आरोपितों की हरकतों से तंग आकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दी। इस मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रहने वाली है, लेकिन उसके साथ रेप सेक्टर-58 कोतवाली इलाके में हुआ। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार (11 फरवरी 2024) की रात दो युवकों ने उसे किसी बहाने से सेक्टर-58 क्षेत्र में बुलाया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठा लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ रेप करते हुए का वीडियो बना लिया और उसे धमकी देकर फरार हो गए। हैवानियत का शिकार बनने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी। पीड़ित महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।