सरस्वती शिशु मंडल में बदलाव चाहते हैं अधिकांश बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता

सरस्वती शिशु मंडल में बदलाव चाहते हैं अधिकांश बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता

Noida: भारतीय जनता पार्टी ने जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा के पूर्व तकरीबन अधिकांश जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में नोएडा महानगर में भी 8 में से 7 मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अभी भी सरस्वती शिशु मंडल को लेकर पेंच फंसा हुआ है। अधिकांश बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता इस मंडल में बदलाव चाहते हैं।

वर्तमान में सरस्वती शिशु मंडल में सत्य नारायण महावर मंडल अध्यक्ष हैं। 11 दिसंबर को चुनाव अधिकारी ने 3-3 दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे थे। उसमें सत्यनारायण महावर के अलावा दीपक शर्मा की भी दावेदारी काफी मजबूती से रखी गयी थी।

इस मंडल के अधिकांश बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सत्य नारायण महावर के स्थान पर दीपक शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत कर रहे हैं। वहीं मंडल के पूर्व पदाधिकारी तथा भाजपा के अन्य सदस्य का झुकाव भी दीपक शर्मा की तरफ अधिक है 

इस मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्यनारायण महावर का व्यवहार ठीक नहीं है तथा कार्यकर्ता उनसे संतुष्ट नहीं हैं। वहीं दीपक शर्मा का अनुभव व सक्रियता भी पार्टी में सत्यनारायण महावर से अधिक है। इसलिए इस मंडल में अध्यक्ष पद का बदला जाना बेहद जरूरी है। हाईकमान को नाम भेजते समय सत्यनारायण महावर की अपेक्षा दीपक शर्मा की दावेदारी काफी मजबूती से रखी गयी थी। क्यों कि कार्यकर्ता इस मंडल में अब बदलाव चाहते हैं।