लप्‍पू सा सचिन, झिंगुर सा... कहने वाली म‍िथिलेश को किसान संगठन ने निकाला बाहर

लप्‍पू सा सचिन, झिंगुर सा... कहने वाली म‍िथिलेश को किसान संगठन ने  निकाला बाहर

Greater Noida: पाकिस्तानी सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर कहकर सुर्खियों में आने वाली मिथिलेश भाटी और उसकी बहन गीता भाटी को किसान एकता संगठन ने शुक्रवार को निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि संगठन के प्रति अनुशासनहीनता और अन्य क्रियाकलापों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

बताया जाता है कि दोनों बहन संगठन से करीब 2 वर्ष से जुड़ी हुई थीं। रबूपुरा निवासी मिथिलेश भाटी किसान एकता संगठन में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और उनकी बहन गीता भाटी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने बताया कि दोनों बहनों पर संगठन के सीनियर पदाधिकारियों के प्रति अनुशासनहीनता और अन्य कई साजिश रचने का आरोप है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रबूपुरा के होटल मालिक के बेटे कुणाल की हत्या के दौरान गीता भाटी ने जिले के कई अधिकारियों से अभद्रता की थी। इसके चलते संगठन की छवि खराब हुई। गीता भाटी का कहना है कि उसने 11 जनवरी को ही इस्तीफा दिया था। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा गया था। उन्हें निष्कासित नहीं किया गया है बल्कि उन्होंने स्वयं ही संगठन को छोड़ा है।