ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में खाना खाने के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत

ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में खाना खाने के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे काफी छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

तबीयत बिगड़ने के बाद छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद काफी छात्रों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।वहीं कुछ का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, फूड विभाग को जानकारी दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि छात्रों की संख्या लगभग 50 है। 20 से अधिक छात्रों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। फूड विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है, उनकी टीम खाने की जांच के लिए पहुंच रही है।