नोएडा से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी :राम मंदिर तक सीधी बस जाएगी

नोएडा से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी :राम मंदिर तक सीधी बस जाएगी

Noida: नए नवेले भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से लोग अयोध्या जाना चाहते हैं। इस देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रेन, फ्लाइट, बस की सेवा शुरू की जा रही है। अयोध्या के लिए यातायात की सुविधा को और दुरुस्त किया जा रहा है। नोएडा से भी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। रोडवेज की पूरी बस बुक कराई जा सकेगी। इस फैसले से नोएडा एनसीआर से अयोध्या जाने वालों के लिए सहूलियत होगी। 

 नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि नए साल के मौके पर रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने के लिए विशेष सेवा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ औद्योगिक इकाइयों, निजी कंपनी संचालक और अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग भी ले सकेंगे। इसके अलावा सामान्य यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से 25 बसें चलायी जाएंगी। बुकिंग के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 9625559228 पर संपर्क किया जा सकता है। 

 बस सेवा का लाभ 24 घंटे या उससे अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। एक बस में 52 यात्री सफर कर सकते हैं। सफर करने वाले सभी 52 यात्रियों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। यात्रा किराया भी कम से कम रखा जाएगा। सिंह ने बताया कि बस बुक करने के लिए सीधे आकर कोई भी संपर्क कर सकता है। हमारी प्राथमिकता जनता को सेवा देने की है। बसों की कोई कमी नहीं है। 21 जनवरी से शुरू बस सेवा शुरू होगी।