बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में युवक की मौत

बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में युवक की मौत

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां नोएडा थाना सेक्टर 39 में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक को नोएडा पुलिस ने नशे की हालत में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। युवक की मौत के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 35 वर्षीय तनवीर पुत्र मोहसिन निवासी ग्राम भानसिया थाना महलगांव जिला अररिया बिहार को नशे की हालत में 39 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रात के समय तनवीर की अचानक हालत बिगड़ गई। तनवीर की बिगड़ती हालत को देखते हुए नोएडा पुलिस उसे सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए नोएडा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तनवीर को मृत घोषित कर दिया। तनवीर की मौत की सूचना मिलने पर नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस में हड़ताल मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को हादसे की सूचना दी है।

मामले की जानकारी देते हुए नोएडा जॉन के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगवाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा। वहीं नोएडा पुलिस रियासत में हुई युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।