14 वर्षीय बेटी के साथ उसकी मां के दोस्त द्वारा कई बार किया दुष्कर्म..

14 वर्षीय बेटी के साथ उसकी मां के दोस्त  द्वारा कई बार किया दुष्कर्म..

दिल्ली :     प्रोफेसर की 14 वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में उसकी मां के दोस्त द्वारा कई बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगभग दो साल से उसकी आबरू को लूटकर हैवानियत कर रहा था। पीड़ित लड़की की बड़ी बहन ने पुलिस पर शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता लड़की के पिता एक प्रोफेसर हैं। हालाँकि, पीड़िता की मां पिछले 10 साल से अपने पति से अलग तीन बेटियों के साथ साहिबाबाद क्षेत्र में रह रही है। उसकी 14 वर्षीय छोटी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि उसकी दो बड़ी बेटियां नोएडा में काम करती हैं।

आरोपी युवक सिराज पीड़िता की मां का दोस्त है, जो टीला मोड़ थानाक्षेत्र के गांव पसौंडा में रहता है। यह लगभग आठ वर्षों से उनके घर पर आना-जाना करता था। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2021 में सिराज ने पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था और इस बारे में किसी को बताने पर परिवार को मार डालने की धमकी दी थी।इसके बाद, वह उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। पीड़िता ने बताया कि सिराज उसकी मां का दोस्त बनकर घर आता था और घर की देखभाल करता था। सिराज ने दो साल पहले पहली बार उसके साथ अश्लीलता की थी, उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की, लेकिन मां ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि सिराज उसके साथ लगभग दो वर्षों से यौन संबंध बनाता आ रहा था। उसने कुछ दिन पहले भी उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने एक बार फिर मां को बताया, लेकिन वह फिर नहीं सुनती थी। पीड़िता ने आरोपी की क्रूरता से तंग आकर अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। पीड़िता को बड़ी बहन ने साहिबाबाद थाने लेकर एफआईआर दर्ज कराई।