नोएडा के छात्रों ने भी गाड़े झंडे, 16वें स्थान पर रहा नोएडा

नोएडा के छात्रों ने भी गाड़े झंडे, 16वें स्थान पर रहा नोएडा

Noida: सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ( सीबीएसई) ने सोमवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने लडक़ों को पछाड़ा है। रिजल्ट में लड़कियों का पास 91.52% रहा। जबकि 85.12 % लडक़े इस बार पास हुए हैं। केरल का तिरुवनन्तपुरम पहले स्थान पर रहा, तो वहीं विजयवाड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीबीएसई रीजन में नोएडा ने भी अपनी जगह बनाई है। नोएडा रीजन को सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में 16वें स्थान मिला है।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित किए गए 12वीं के नतीजों में नोएडा रीजन 16वें स्थान पर आया है। जबकि त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर है। यहां 99.91 % बच्चे पास हुए हैं। दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा है। यहां 99.04, तीसरे स्थान पर चेन्नई 98.47, बैंगलूरू 96.95, दिल्ली वेस्ट 95.64, दिल्ली ईस्ट 94.51, चंडीगढ़ 91.09, पंचकुला 90.26, पुणे 89.78, अजमेर 89.53, देहरादून 83.82, पटना 83.59, भुवनेश्वर 83.34, भोपाल 82.46, गोहाटी 82.05 तथा उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 17वें स्थान पर रहा है। यहां 78.25 प्रतिशत परीक्षा में पास हुए हैं। उप्र का नोएडा शहर सीबीएसई बोर्ड के नतीजों पर 16वें स्थान पर है। यहां 80.27 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार टॉपर की घोषणा नहीं की है।

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लडक़ों को पछाड़ दिया है। 2024 के बोर्ड के नतीजों में 91.52 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि बीते वर्ष-2023 में 90.68 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। वर्ष-2024 के नतीजों में 85.12 प्रतिशत लडक़े पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष-2023 में 84.67 प्रतिशत लडक़े पास हुए थे। इस बार लड़कियों ने लडक़ों से 6.40 प्रतिशत बेहतर रिजल्ट दिया है। वर्ष-2024 सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के नतीजों में 50.00 ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में पास हुए हैं।