नोएडा में कितने हैं राज्य पक्षी सारस गणना हो गई है शुरू

नोएडा में कितने हैं राज्य पक्षी सारस गणना हो गई है शुरू

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पक्षी सारस की पूरे प्रदेश में 20 जून से गणना शुरू हो गई है। योगी सरकार का निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सारस की गिनती शुरू कर दी गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर में राज्य पक्षी सारस की गणना 20 और 21 जून को की जाएगी। यह गणना हर साल दो बार होती है। इस गणना के लिए जनपद के प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव को ऑर्डिनेटर है। वहीं वनरक्षक गणना टीम का लीडर होंगे।

इस गणना में स्कूल, कॉलेज, प्रकृति प्रेमी तथा एनजीओ भी भाग ले सकते हैं। यह गणना आज सुबह 6:00 से 8:00 बजे तथा शाम को 4:00 बजे से 6: 00 बजे तक होनी प्रस्तावित है। दोनों पारी की गणना में जो भी संख्या अधिक होगी उसे वास्तविक मान जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष 2023 में सरसों की संख्या 19522 थी। जबकि वर्ष 2022 में 19188 तथा वर्ष 2021 में 17329 थी