ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय जनसेवक संघ ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, लिया समाजसेवा का संकल्प

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय जनसेवक संघ ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, लिया समाजसेवा का संकल्प

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय जनसेवक संघ ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, समाजसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प लिए

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर: राष्ट्रीय जनसेवक संघ द्वारा आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ओमिक्रोन-1 स्थित लोटस वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संघ के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष उधम भाटी, महासचिव सुनील भाटी, एनसीआर महासचिव विनीत नागर, संरक्षक वीर सिंह चेयरमैन, उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, तथा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी उनकी विचारधारा समाज के लिए मार्गदर्शक है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को आत्मसात करना ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम में सभी ने समाज में एकता, सद्भाव और स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षा, सेवा और सहयोग के मार्ग पर चलते हुए देशहित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का प्रण दोहराया।