ऑयल फिल्टर फटने से तीन कर्मचारी झुलसे

ऑयल फिल्टर फटने से तीन कर्मचारी झुलसे

Noida: मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट कंपनी में लगी भट्ठी का ऑयल फिल्टर फटने से तीन कर्मचारी झुलस गए। तीनों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है। रबूपुरा क्षेत्र में गांव मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट बनाने वाली कंपनी की इकाई है। बृहस्पतिवार शाम को कंपनी में लगी भट्टी पर तेल ओवरफ्लो होने के कारण ऑयल फिल्टर फट गया। गरम तेल की चपेट में आने से कर्मचारी राजवीर, सोनू और विनोद निवासी हरदोई झुलस गए। कंपनी कर्मचारियों ने आनन फानन में घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दो कर्मचारियों को उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी , जबकि तीसरे कर्मचारी विनोद की हालत गंभीर है।