नोएडा में सडक़ हादसों पर लगा थोड़ा ब्रेक, 443 लोगों ने गंवाई जान

Greater Noida: गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कोशिश नोएडा में रंग दिखने लगी हैं। कमिश्नरेट क्षेत्र में चलाए गए अभियानों व सख्ती के बाद सडक़ हादसों में थोड़ी कमी आई है। हालांकि इन हादसों में मरने वालों की संख्या में कुछ कमी नहीं आई है।
गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के कारण सडक़ हादसों में कमी दर्ज की गई है। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा गौतमबुद्घनगर क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाने तथा सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का असर बीते वर्ष 2024 में देखने को मिला है।
डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में लगभग 1176 सडक़ हादसे हुए थे। जबकि वर्ष 2024 में कुल 1110 सडक़ हादसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन सडक़ हादसों में लगभग 443 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने वर्ष 2024 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2024 में यातायात पुलिस ने 2 लाख 80 हजार से ज्यादा चालान काटे। इसके अलावा लोक अदालत से यातायात पुलिस को 4 करोड़ 35 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया इसके अलावा आइटीएमएस कैमरे और ऑनलाइन चालान भी किए गए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नर द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी और कमिश्नरेट क्षेत्र में पडऩे वाले अन्य इलाकों में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। यातायात नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ मोटे चालान किए जा रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोडऩे वालों पर भी सख्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में यातायात पुलिस ने सबसे ज्यादा चलन दोपहिया वाहनों के किए हैं इसके अलावा ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर भी सख्ती की गई है।