दामाद के साथ भागी कलयुगी सास को पुलिस ने दबोचा

Noida: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लेकर पूरे प्रदेश में कलयुगी सास तथा कुकर्मी दामाद की चर्चा हो रही है। दामाद को साथ लेकर भागने वाली सास को उत्तर प्रदेश ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही दामाद को भी पकड़ा गया है। पहले खबर आ रही थी कि कलयुगी सास तथा कुकर्मी दामाद ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि सास तथा दामाद को नेपाल के बॉर्डर पर पकड़ा गया है।
उत्त्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घर से भागे हुए सास तथा दामाद दोनों के फरार होने के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। दोनों का मोबाइल ऑफ होने से कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच मंगलवार को दामाद ने फोन ऑन किया तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनकी लोकेशन पर धावा बोल दिया। बुधवार को घेरेबंदी कर दोनों को नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग से दोनों की गिरफ्तारी भी ठीक उसी दिन हुई जिस दिन बेटी की शादी की तारीख रखी गई थी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मडराक गांव की रहने वाली शिवानी की शादी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों गांव के राहुल से तय हुई थी। शादी के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय थी। इसी बीच 20 वर्षीय दामाद पर शिवानी की 38 वर्षीय मां का दिल आ गया। दोनों लगातार घंटों मोबाइल पर बातें करने लगे। शिवानी की शादी की तारीख नजदीक आई तो दस दिन पहले 6 अप्रैल को घर से जेवर और नगदी लेकर मां अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई। परिजनों ने दोनों की खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाई। अपने ही दामाद को लेकर सास के फरार होने की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान रह गया। अपने होने वाले पति के साथ मां के फरार होने से बेटी की भी हालत बिगड़ गई।
सास तथा दामाद के भाग जाने का मामला पूरे उत्त्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसी कारण उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी दोनों को खोजने का दबाव बढ़ गया। सास-दामाद दोनों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने से पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दोनों जरूर दिखाई दिए लेकिन कहां गए हैं, यह नहीं पता चल पा रहा था। इस बीच मंगलवार को दामाद ने किसी वजह से अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। तत्काल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस की टीम पहुंच गई। सटीक जानकारी मिलते ही दोनों को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इन्हें लेकर अलीगढ़ के दादों थाने पहुंची है। यह संजोग है कि बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी और 16 अप्रैल को ही दोनों गिरफ्तार कर लिए गए।
सास तथा दामाद के भागने के बाद से बेटी के परिवार का बुरा हाल है। दोनों के फरार होने के बाद शिवानी के पिता जितेंद्र ने यह जरूर कहा कि एक तरह अच्छा ही हुआ कि मेरी बेटी की जिंदगी तबाह होने से बच गई। राहुल से उसकी शादी हो जाती तो शिवानी की जिंदगी खराब हो सकती थी। शिवानी अब भी सदमे में हैं। घर में रखे शादी के कार्ड को देखकर वह परेशान हो जाती है। उसे यकीन नहीं हो पा रहा कि उसकी ही मां उसके होने वाले दूल्हे संग भाग गई है।
शिवानी के पिता जितेन्द्र ने यह भी कहा कि अब मैंने अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। उसकी मर्जी जहां जाना चाहे जाए। बस एक बार मेरे सामने आ जाए। घर से जो पांच लाख के गहने और 3 लाख रुपये कैश लेकर भागी है, वो हमें वापस दे दे। बस हमें और कुछ भी नहीं चाहिए।