पत्नी से शराब के नशे में हुई लड़ाई, पति ने गुस्से में काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दादरी क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी फैलने पर आस-पास में रहने वाले हर कोई लोग अचंभे में पड़ गए।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के गौतमपुरी में रविवार की रात शराब के नशे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते पति ने ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया गया। शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने पत्नी से कहासुनी के बाद खुद का जननांग (प्राइवेट पार्ट) काट लिया। इलाज के लिए एडमिट कराये गए घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति बताते हुए डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया गया कि उसका गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस इस घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात में शराब का अधिक सेवन करके व्यक्ति घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखे चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। दादरी सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र ने बताया कि रविवार की रात 10 बजे के करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल आया था। जिसने नशे में खुद अपने जननांग को काट दिया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूर्व में इस व्यक्ति ने अपनी ही गर्दन पर चाकू मार खुद को घायल कर लिया था।
उधर, इस घटना की जानकारी जिस किसी को भी पता चली वह चौंक गया। वहीं, आसपास में रहने वाले लोगों को जानकारी होने के बाद हर कोई बस यह कहने लगा कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। वहीं, पुलिस भी इस पूरे घटना की सच्चाई जानकर हैरान है। पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।